Links

loading...

Tuesday, January 6, 2015

दांतों का हिलना


दांतों का हिलना

दांतों का हिलना एक गंभीर बीमारी है। जिस व्‍यक्ति के दांत हिलना शुरू हो जाते हैं। उसका मानसिक दबाब भी बढ़ जाता है। व्‍यक्ति हमेशा यही सोचता रहता है, कि दांत हिलना शुरू हो गए। अब उखड़ कर गिर जाएंगें और वह हमेशा के लिए पोपला हो जाएगा। न वह पहले की तरह लजीज पकवान खा पाएगा और न ही काजू, मूंगफली और बादाम जैसी कोई सख्‍त
चीज। पर परेशान होने की जरूरत नहीं है। उम्र के साथ तो दांत कमजोर तो होते ही हैं। यदि दांत लगातार हिल रहे हों, तो थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है और नीचे दिए गए उपायों को अजमा कर आप अपने दांत मजबूत कर सकते हैं।


१ – एक कप गुनगुने दूध में हल्‍दी डाल कर सोने से पहले पिएं। इससे दांत मजबूत होंगें।

२ – तुलसी और मूली के पत्‍तों को चबाने से दांतों को आराम मिलता है।

३ – खाने का सोडा और हल्‍दी मिलाकर मंजन करने से भी दांतों का हिलना बंद हो जाता है।

४ – एक प्‍याज को उबाल कर मैश कर लें। फिर थोड़ा मक्‍खन, काली मिर्च व नमक मिला कर खाएं।

५ – सेंधा नमक और राई का तेल दांतों पर सुबह व रात को खाना खाने के बाद मलने से दांतों का हिलना बंद हो जाता है।

६ – दिन में तीन – चार बार पान का पत्‍ता और मुलैठी चबाएं। दांत मजबूत होंगें।


७ – दस ग्राम लौंग व एक ग्राम सेंधा नमक को पीस कर दांतों पर मलने से दांतों का हिलना बंद हो जाता है।

No comments:

Post a Comment